अनुराग जी भाजपा के दूल्हे जयराम की चिंता करें, जिनका तलाक 12 नवंबर को प्रदेश की जनता से होगा: सुक्खू

विवेक शर्मा हमीरपुर :- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने भाजपा के दूल्हे की चिंता करें जिनका तलाक 12 नवंबर को प्रदेश की जनता से होने वाला है। गृह मंत्री अमित शाह के पास कोई ना कोई इनपुट होगा तभी उन्होंने कहा कि नादौन में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घूम रहा है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने दोनों नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है। दरअसल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर यह बयान दिया था कि कांग्रेस प्रदेश में बिन दूल्हे की बारात है और कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश में कोई ऐसा काबिल नेता नहीं है जो मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सके। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के इस बयान पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि अनुराग जी भाजपा की चिंता करें उनके पार्टी के दूल्हे सीएम जयराम ठाकुर का प्रदेश की जनता से 12 नवंबर को तलाक फाइल होगा और 8 दिसंबर को निर्णय जनता सुना देगी। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को हिमाचल में कांग्रेस का दूल्हा भी होगा और कांग्रेस के बाराती भी होंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के कॉन्ग्रेस पार्टी में राजा रानी के बेटों के मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खड़ा पलटवार किया है उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री को शायद इनपुट होगा कि नादौन में भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की 10 गारंटी को लेकर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी जवाब दिया है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा को सवाल पूछने के बजाय जवाब देना चाहिए भाजपा सत्ता में है सवाल पूछने का काम कांग्रेस का है।
[covid-data]