जीएसटी का विधायक और उनके पुत्र कर रहे हैं विरोध कहा विनोद ठाकुर ने

विवेक शर्मा हमीरपुर :- जिस तरह से पूरे देश में कांग्रेस मुक्त भारत बन रहा है उस परिस्थिति में कांग्रेस की स्थिति खासियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई है यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि जिस जीएसटी का सुजानपुर विधायक और … Read more

अग्निपथ योजना के विरोध में सीटू के लोगों ने रैली निकाली कर जमकर विरोध किया।

विवेक शर्मा हमीरपुर :- अग्निपथ योजना के विरोध में सीटू के राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर की अगुवाई में हमीरपुर के टिककर बाजार में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली व अग्निपथ योजना का जमकर विरोध किया। उल्लेखनीय है अभी हाल ही में मोदी सरकार द्वारा तानाशाही तरीके से देश की सुरक्षा को ताक में रखकर … Read more

आयकर विभाग हमीरपुर में रक्त दान शिविर का आयोजन

विवेक शर्मा हमीरपुर :- आयकर विभाग हमीरपुर में आयकर दिवस के उपलक्ष्य पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । आयकर अधिकारी ने इस उपलक्ष्य पर कहा कि रक्त दान महादान है ।हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी व्यक्ति को जीवन दान दे सकता है । इसलिए सभी को रक्त दान करना चाहिए … Read more

विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही भाजपा सरकार : नरेश ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार लोकतंत्र मैं विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है जिस तरह से आज माननीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए सुरक्षा एजेंसी का प्रयोग कर रही है आज जब कांग्रेस … Read more

प्रदेश सरकार ने 20 हजार गौवंश को छत मुहैया करवाई वीरेंद्र कंवर

विवेक शर्मा हमीरपुर :- ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और इन पशुओं को छत मुहैया करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं तथा इसके लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है। इसी के परिणामस्वरूप अभी तक प्रदेश भर में 20 हजार से अधिक गौवंश को विभिन्न गौशालाओं और गौ अभ्यारण्यों में पहुंचाया जा चुका है। वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को बड़सर उपमंडल के गांव कलवाल में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा निर्मित गौशाला के अतिरिक्त भवन के उदघाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए जानकारी दी। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस अतिरिक्त भवन में लगभग 100 पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं और गौ अभ्यारण्यों में पशुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। प्रत्येक पशु के लिए 700 प्रतिमाह रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि युगों-युगों से गाय हमारी सभ्यता और संस्कृति का ही नहीं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था का भी मुख्य आधार रही है। गाय के बिना हम मजबूत अर्थव्यवस्था की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने गौवंश के सरंक्षण एवं संवद्र्धन के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2017 में प्रदेश की बागडोर संभालते ही जयराम सरकार ने बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और गौवंश के संरक्षण एवं संवद्र्धन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेकर एक मिसाल कायम की थी। इसी कड़ी में प्रदेश भर में गौशालाओं और गौ अभयारण्यों का निर्माण किया गया और सडक़ों पर भटक रहे हजारों पशुओं को छत मुहैया करवाई गई।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमीरपुर जिले के खैरी में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से गौ अभयारण्य स्थापित किया गया है। इसके अलावा जिले में कई गौशालाओं का भी संचालन किया जा रहा है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की सराहना करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि न्यास के माध्यम से भी गौशाला का संचालन किया जा रहा है, जिसमें पशुओं को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
इस अवसर पर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम शशि पाल शर्मा, बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, न्यास के सदस्य, भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

विवेक शर्मा हमीरपुर:- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 5107 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 4387 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि 10 जुलाई … Read more

20 जुलाई को बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में होंगे वीरेंद्र कंवर

विवेक शर्मा हमीरपुर :- ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशु और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 20 जुलाई को हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वीरेंद्र कंवर दोपहर 2 बजे गौसदन कलवाल में नवनिर्मित गऊशाला भवन-2 का उदघाट्न करेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा

विवेक शर्मा हमीरपुर :- उपायुक्त देबश्बेता बनिक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला हमीरपुर में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक मुहिम शुरू जाएगी। इस मुहिम के तहत जिला वासियों को अपने -अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुहिम … Read more

कुलपति, कुलसचिव सहित 103 अधिकारियों, कर्मचारियों ने लगाई बूस्टर डोज

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के परिसर दड़ूही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण केंद्र लगाया। तकनीकी विवि के के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान, कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर सहित 103 अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोविड बूस्टर डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी दड़ूही … Read more

हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खेल उत्सव का शुभारंभ

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे युवा खेल उत्सव के अंतर्गत आज नाल्टी जोन में खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। खेल उत्सव का शुभारंभ नाल्टी पंचायत उप प्रधान राजीव शर्मा, ब्रह्लाड़ी पंचायत प्रधान अरविंद व बीडीसी चेयरमैन हरीश द्वारा किया गया। नाल्टी जोन के खेल उत्सव … Read more