ब्यूरो हमीरपुर
भगेटू गांव में कुश्ती महा दंगल का आयोजन किया इस दंगल में भारी संख्या में अनेक राज्यों से पहलवान आए जिन्होंने अपना दमखम दिखाया इस महा दंगल की अध्यक्षता जाने माने जन सेवक श्री सुशील ठाकुर जी के द्वारा की उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए आह्वान किया और खेलों में बढ़-चढ़कर अपनी रूचि दिखाएं मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों में बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं वह शरीर स्वस्थ रहता है और नशे से भी दूर रहते हैं इस महा दंगल में बड़ी माली के विजेता पहलवान जम्मू के तारीख को ₹41000 व गुर्ज उप विजेता पहलवान को ₹31000 देकर सम्मानित किया वही छोटी माली के विजेता पहलवान रणवीर हरियाणा को ₹9100 व गुर्ज और उप विजेता पहलवान जीवन पंजाब को ₹8100 देकर सम्मानित किया इस मौके पर छिंज कमेटी के द्वारा गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री कैप्टन चेतराम जी ने बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया इस मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रधान श्री रणजीत सिंह हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक राजन कुमार छिंज कमेटी के प्रधान श्री सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह उप प्रधान सूबेदार मेजर श्री रमेश मेहला कोषाध्यक्ष ध्यान सिंह कुलदीप शर्मा रिटायर एससी श्री लेखराम महला मेजर परसराम जी सोनू काकू व समस्त कमेटी सदस्य मौजूद रहे