Search
Close this search box.

राष्ट्रीय पटल पर हिमाचल की धमक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- देश के सबसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में से एक “दी इंडियन एक्सप्रेस” में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले, देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की एक सूची निकाली है, इसमें हिमाचल प्रदेश के 3 लोगों को स्थान मिला है ये सभी राजनीतिज्ञ हैं। 7वें नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , 36वें नंबर पर केंद्रीय सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और इस सूची में 79वें नंबर पर नई एंट्री हुई है प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की।

135 करोड़ की आबादी वाले देश में 70 लाख वाले छोटे से प्रदेश से 3 स्थान अपने आप में राष्ट्रीय पटल पर हिमाचल की धमक को बयां करता है।

जय हिमाचल ????????

[covid-data]