
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश के अग्रणी व प्रतिष्ठित ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया। नृत्य एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से मनुष्य अपने मन के विचारों व भावों को व्यक्त करता है। इसमें बच्चों ने भी अलग अलग परिधानों में बहुत सुन्दर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ० सुमन लता जी ने कहा कि ‘नृत्य एक ऐसा व्यायाम है जिससे मनुष्य का शारीरिक ,मानसिक विकास होता है। स्कूल में ऐसी गतिविधियों से बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर इंजीनियर विकास दीक्षित भी मौजूद रहे।