महाजनसंपर्क अभियान के लिए होने जा रही महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति की तैयारियों में जुटी जिला भाजपा

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :- आने वाले समय में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है जो पूरे देश भर में चलाया जाएगा। जिसके लिए भाजपा ने तैयारियां जोर शोर से चला रखी हैं। शनिवार को शिमला, रविवार को ऊना में बैठकें हुई हैं। अब सोमवार को हमीरपुर की महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक होने जा रही है।
जिला कार्यसमिति हमीरपुर में धूमल, अनुराग ठाकुर और राजीव बिंदल की मौजूदगी में हो रही है आयोजित
 जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रदेश पदाधिकारी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। ज़िला भाजपा इस बैठक के सफल आयोजन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। रविवार को भी जिला भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने हमीरपुर में बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश भर में चलाया जा रहा है महा जनसंपर्क अभियान जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा और हमीरपुर जिला में इस अभियान का क्रियान्वयन सही तरीके से इसके लिए जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिला की संपूर्ण कार्यसमिति जिला के सभी पांचों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
         बैठक में जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा जिला महामंत्री अभय वीर लवली हरीश शर्मा जिला उपाघ्यक्ष अनिल कौशल जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा जिला सचिव अनिल परमार सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक मनु आईटी संयोजक जग सिंह ठाकुर
मंडल महामंत्री सुरेश सोनी होशियार सिंह तेन सिंह जोगिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
[covid-data]