अनुराग ठाकुर को सिर्फ बयानबाजी नही जायदा से जायदा सहायता भेजनी चाहिए : अनीता वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेश का प्रतिनिधित्व केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कर रहे हैं और इस संकट काल में उनको केंद्र से हिमाचल प्रदेश को जायदा से जायदा सहायता भेजनी चाहिए न कि सिर्फ बयानबाजी, इस विपता की घड़ी में जहां आज पूरा प्रदेश, कर्मचारी, सरकार एकजुट होकर अपने नव निर्माण के कार्य में लगा हुआ है वही केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को हल्की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए, यह बात कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता वर्मा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।
अनीता वर्मा ने कहा कि आज नीति आयोग ने भी बाढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों की तारीफ की है वहीं केंद्रीय मंत्री जिनके पास अपने गृह जिला में जाकर लोगों का हाल-चाल पूछने का भी समय नहीं है वह मात्र राजनीति करने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, लोकसभा के माध्यम से प्रदेश की वकालत पुरजोर तरीके से कर रही हैं और सत्तासीन भाजपा सांसदों को भी उनका साथ देना चाहिए।
  अनीता वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार ने मात्र 800 करोड रुपए की राहत राशि स्वीकृत की है जिसमें 600 करोड़ तो प्रदेश सरकार का अपना हिस्सा था जो उसे वापस मिल उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिला को आज पुनः खड़ा होने के लिए अत्यधिक बजट की आवश्यकता है जिसमें प्रदेश सरकार की मदद करने के बजाय अनुराग ठाकुर राजनीति कर रहे हैं। अनीता वर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर को खुद यह मंथन करना चाहिए कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का सांसद होने और केंद्रीय मंत्री होने के नाते उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए आज तक क्या किया है। उनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश की कितनी सहायता मिली।  उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि एक बार पुनः प्रदेश अपने पांव पर खड़ा हो सके
[covid-data]