
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि सर्वप्रथम तुम्हें भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर की तरफ से देश के सम्माननीय प्रधान प्रधानमंत्री का धन्यवाद प्रकट करता हूं। उन्होंने नई संसद भवन में सबसे पहले महिला आरक्षण अधिनियम लागू की करके किया है तो इसके लिए पूरे देश की तरफ से देश की महिलाओं की तरफ से हम सब उनका आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इसी नाम पर चलती रही कि हम महिलाओं को आरक्षण देंगे लेकिन 30 साल तक वह इसको लागू नहीं कर पाए। वहीं हम पंचायती राज संस्था की बात करें तो महिलाओं को आरक्षण अगर किसी ने दिया तो भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार ने दिया और विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है। जिला अध्यक्ष कांग्रेस पर मुखर होते हुए कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की सरकार को बने हुए 9 महीने का समय हो गया है और यह सरकार जो लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर बनी थी जो लोगों को झूठे प्रभाव देकर बनी थी और समाज के हर बार को ठग कर बनी थी। जब 9 महीना की सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया जो इन्होंने कहा चाहे हम किसी भी मुद्दे को लेने यह हर मोर्चे पर फैल रहे हैं। हाल ही में हिमाचल में इतनी बड़ी त्रासदी हुई है कि कई वर्षों बाद हिमाचल प्रदेश को इतना बड़ा नुकसान जान और माल का हुआ सरकार सही ढंग से जो लोग इतने प्रभावित हुए थे उनकी मदद नहीं कर पाई। इस आपदा की बात करें तो केंद्र सरकार ने हिमाचल को हरसंभव मदद की है। प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ने की बजाय यह बताएं कि उन्होंने अपने आप क्या किया है?
कांग्रेस के 10 गारंटियों पर उठाए सवाल
देशराज शर्मा ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि जो 10 गारंटी अपने चुनाव के समय लोगों को दी थी उनका क्या हुआ? पिछले 10 महीना में 9 महीना में आप एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाए। इसी के चलते यह सवाल 25 सितंबर को पूरे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव कर कर सुख सरकार से सवाल पूछेगी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर, सहित अजय रिंटू, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा के अतिरिक्त गजन राम शर्मा व संजीव कुमार उपस्थित रहे।