
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी मंडल हमीरपुर कि आज सर्व हित सुधार सभा में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम केन्द्रों के अध्यक्ष और प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए नियुक्त प्रभारी रघुबीर सिंह ठाकुर और वोटर पुनर्निरीक्षण प्रभारी पवन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा और पूर्व में कौशल विकास निगम के कोऑर्डिनेटर रहे नवीन शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम केंद्र अध्यक्षों को अपने-अपने ग्राम केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर सशक्तिकरण अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए रघुबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं।मंडल के प्रत्येक ग्राम केंद्र पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए, कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं।
वही वोटर पुर्ननिरीक्षण प्रभारी पवन शर्मा ने बताया की सभी कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के साथ घर-घर पहुंचेंगे और बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर करवाएंगे और नए मतदाताओं को वोटर बनाएंगे। यानी इस कार्य में कार्यकर्ताओं की तीन जिम्मेदारी होगी- मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाता का पंजीकरण और पुरानी मतदाता सूची में सुधार। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा जिला उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह सोहारू ,मंडल महामंत्री सुरेश सोनी व राजेश ठाकुर ,मंडल सचिव जोगिंदर, मंडल उपाध्यक्ष मलका धीमान, बिमला शर्मा, मीना ठाकुर,मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, प्रवक्ता विक्रम बनयाल, गज्जन राम शर्मा, होशियार सिंह, उषा बिरला, सोशल मीडिया संयोजक सौरव शर्मा,शहरी इकाई अध्यक्ष मुनीश पुरी, जितेंद्र एवं मंडल कार्यकरिणी सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।