
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे वर्तमान में जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा और सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा दोनों शीर्ष भाजपा पदाधिकारीयो को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति और भाजपा कार्य समिति आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है।
कैप्टन रंजीत राणा को भाजपा कार्य समिति कार्यकारिणी सदस्य और प्रोफेसर विक्रम राणा को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
दोनों भाजपा पदाधिकारीयो का नाम भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर सुजानपुर भाजपा मंडल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं भाजपा मंडल सुजानपुर के मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर महासचिव जगन कटोच अनिल कौशल कोषाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यार चंद सहित तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भाजपा हाई कमान का भी धन्यवाद किया है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हाल ही में प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्यों की एक जंबो टीम का ऐलान हाल ही में किया है उस कार्यकारिणी में सुजानपुर भाजपा से दो पदाधिकारी शामिल हुए हैं इसके लिए भाजपा मंडल ने भाजपा के तमाम आला नेताओं का धन्यवाद किया है एवं शामिल नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं