
ब्यूरो हमीरपुर
राष्ट्र स्तरीय होली का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मुरली मनोहर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करके किया है। इस मौके पर शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है । यहां पर साक्षात रूप से देवी देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आगे बढ़े यह प्रार्थना उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से मुरली मनोहर मंदिर में की है।
सुजानपुर पहुंचने पर मेला समिति और जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का पगड़ी पहनकर स्वागत किया है । इस मौके पर शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर लोक संस्कृति और वाद्य यंत्रों द्वारा देवी देवताओं का पूजन किया गया। शोभा यात्रा मुरली मनोहर मंदिर में समाप्त हुई, जहां पर राज्यपाल ने अपनी पत्नी संग पूजा अर्चना की है। इसके बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मेला सुजानपुर मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया और इट टू राइट मेले का भी शुभारंभ किया।

इस मौके पर उपायुक्त एवं मेला कमेटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह, एसपी हमीरपुर पदमचंद, एएसपी राजेश कुमार, एसडीम सुजानपुर डॉ रोहित शर्मा सहित प्रशासन के आल्हा अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सुजानपुर के महाराजा संसार चंद ने अपने किले को छोड़कर जनता के साथ सुजानपुर चौगान में होली मेले की परंपरा को शुरू किया था, तब से लेकर इस परंपरा को अभी तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा संसार चंद ने अपनी प्रजा के सुख समृद्धि के लिए होली मेले का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण से हिमाचल प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की है, ताकि हिमाचल प्रदेश समृद्ध और शक्तिशाली बने।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर भी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है, जो कि अद्वतीय है।







