
विवेक शर्मा हमीरपुर :- कांग्रेस पार्टी देश के सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी है जो इस तरह का विरोध प्रदर्शन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी को सर्वोच्च न्यायालय पर विश्वास नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने कुछ गलत काम किया ही नहीं है तो फिर उन्हें घबराने की जरूरत क्या है। बेख़ौफ़ होकर न्यायालय का सामना करें। इस तरह का विरोध प्रदर्शन करके आप की सच्चाई सामने नहीं आएगी। यह बात भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस के धरने प्रदर्शन के ऊपर तंज कसते हुए कही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के देशभर के उनकी पार्टी के कार्यकर्ता शीर्ष नेता धरने प्रदर्शन कर रहे हैं, यह धरना प्रदर्शन इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि ईडी की कार्रवाई देश के भ्रष्ट नेताओं के ऊपर लगातार हो रही है, और इस सूची में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी उनके बेटे राहुल गांधी का नाम शामिल है । ईडी ने उन्हें भी पूछताछ के लिए न्यायालय में बुलाया है और न्यायालय का काम यही है जिसके ऊपर कोई आरोप लगा है उसके आरोपों की छानबीन करना, अगर वह गलत है तो उसे सजा देना और अगर वह सही है तो उसे बाइज्जत बरी कर देना। क्या कांग्रेस को न्यायालय की कार्यप्रणाली पर शक है, या न्यायालय की कार्यप्रणाली पर विश्वास नहीं है भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के धरने प्रदर्शन करके सच्चाई को साबित नहीं कर सकती। अगर उनकी पार्टी के नेताओं ने गलत किया है तो न्यायालय से उन्हें कोई बचा नहीं सकता। और अगर वह सही हैं तो उन्हें न्यायालय के माध्यम से कोई जेल में भिजवा नहीं सकता।। इसलिए कांग्रेस के नेता पार्टी के पदाधिकारी यह धरना प्रदर्शन बंद करें और चुपचाप होकर न्यायालय की कार्यवाही का सामना करें। एडी की कार्रवाई उन्हीं पर हो रही है जिन्होंने देश के साथ गलत किया है और ईडी की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी