कांग्रेस को दिखाएगी प्रदेश की जनता बाहर का रास्ता : विनोद ठाकुर

 

विवेक शर्मा हमीरपुर :- जिस कांग्रेस पार्टी की पूरे देश में कोई गारंटी नहीं है जो खुद एक्सपायरी डेट पर चल रही है वह पार्टी आजकल प्रदेश की जनता को गारंटी दे रही है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी की जमानत जप्त होगी और हिमाचल कांग्रेस मुक्त होगा। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही गारंटीयो के ऊपर तंज कसते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो गोमूत्र और गौ माता के विरोध में राजनीति करती आई है और आज गोबर के नाम पर प्रदेश की जनता को गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस एक्सपायरी डेट पर चली है और यह एक्सपायरी डेट भी कुछ महीनों की ही बची है। विनोद ठाकुर ने सुजानपुर विधायक के ऊपर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक आजकल जनता को भ्रमित करने के लिए खुद को कभी मंत्री चेहरा बनाकर जनता को बरगला रहे हैं जबकि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने उन्हें अपनाया तक नहीं है आज भी पूरी कांग्रेस उन्हें तिरछी निगाहों से देखती है। विधायक पहले अपना स्थान कांग्रेस में बनाएं उसके बाद जनता के समक्ष मुंगेरी लाल के शगूफे छोड़े। विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी से पूरी तरह वाकिफ है यही कारण है कि उनकी गारंटीया दस हो या फिर सौ हो किसी भी ग्रंटी पर प्रदेश की जनता को रति पर भरोसा नहीं है। जनता जानती है की 2003 कर्मचारी पेंशन स्कीम बंद हुई थी और 2003 से 2008 वीरभद्र कांग्रेस की सरकार थी और उसके बाद 2012 से 2017 तक भी वीरभद्र कांग्रेस की सरकार थी कांग्रेस चाहती तो तब भी ओ पी एस लागू कर सकती थी परन्त इस बार अपनी हार को सुनिश्चित देख ओ पी एस का बहाना लेकर वह जनता को बरगला रही है परंतु जनता साफ शब्दों में यह कह रही है कांग्रेस पार्टी की खुद अपनी कोई गारंटी नहीं और वे प्रदेश की जनता और कर्मचारियों को क्या गारंटी देने देगी। इस तरह का बयान देकर कांग्रेस पार्टी खुद हंसी का पात्र बन रही है आने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट भी होगा और हिमाचल में रिवाज भी बदलेगा। उन्होंने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका पतन निश्चित है इसलिए जितनी मर्जी झूठ की राजनीति फैला ले जो मर्जी हथकंडे अपना ले इस बार उनकी हार निश्चित है और यह होकर ही रहेगी। नारी शक्ति ने हुंकार भरते हुए उनकी चंडीगढ़ वापसी का इशारा कर दिया है और अब आने वाले दिनों में प्रदेश का युवा भी प्रदेश से कांग्रेस को कांग्रेस मुक्त बनाने वाला है।

[covid-data]