अज्ञात वाहन की चपेट में आया गरीब मजदूर, दर्दनाक मौत

विवेक शर्मा पांवटा साहिब :- सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गरीब मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मालवा कॉटन के समीप हुए हादसे के घायल सुदामा प्रसाद को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर कर दिया गया, लेकिन बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय सुदामा प्रसाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक किराए के कमरे से खाना खाने के बाद हाईवे पर पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद वो पुलिया के नीचे गिर गया। बता दे कि हैड इंजरी होने की वजह से सुदामा प्रसाद की मौत हो गई। बता दे की वो बहरहाल में एक जूता फैक्टरी में काम करता था।

मृतक के बेटे रंजीत कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में पिता ने नाहन मेडिकल काॅलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। रंजीत कुमार का कहना था कि वो खाना खाने के बाद घर से निकले थे।

[covid-data]