सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के समर्थन माँगा।

विवेक शर्मा हमीरपुर :- कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बराहलडी में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप पठानिया कांग्रेस,कांग्रेस की  राष्ट्रीय नेता अनुमा अचार्य तथा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा भी मौजूद थे इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस द्वारा किए गए वायदों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सच की राजनीति करती है तथा यह सच और जुमलो की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है तथा दिल्ली से रिमोट पर चलती रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुख्खु ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने की सम्भावनाएं प्रबल हैं तथा महंगाई, भ्रष्टाचार के बावजूद अगर भाजपा यहां सरकार बनाने की सोच रही है तो गलतफहमी में हैं।
[covid-data]