Search
Close this search box.

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर फंसाया, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म।

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में शादी का झांसा देकर दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने इस मामलें में आरेपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सदर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उक्त आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इनकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए हैं।

शिमला की सदर थाना पुलिस ने कढउ की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

[covid-data]