
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने भाजपा की आक्रोष रैली पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की आक्रोष रैली को आम जनता का समर्थन तो दूर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का ही समर्थन नहीं मिल पाया। अधिकतर पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन से अनुपस्थित पाए गए और यह आक्रोष प्रदर्शन मात्र कुछ भाजपा नेताओ का राजनितिक विरोध प्रदर्शन बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश सरकार पर बदले कि भावना से काम करने और संस्थाओं को बंद करने का आरोप राजनीति से प्रेरित है । यह सभी संस्थान बिना किसी आर्थिक बजट के सिर्फ और सिर्फ चुनावों में राजनीतिक फायदा लेने के लिए खोले गए थे। भाजपा पहले उपचुनावों और फिर विधानसभा चुनावों में अपनी हार से बोखलाई हुई है तथा प्रदेश के नवनयुक्त मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के छोटे से कार्यकाल में दिन प्रतिदिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है।
उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा जूठ का सहारा लेकर प्रदेश की भोलीभाली जनता को भ्रमित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा प्रदेश के युवाओं के हित में कठोर निर्णय लेते हुए कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया गया है न कि बंद किया गया है। भाजपा द्वारा इस पर जूठ की राजनीति की जा रही है। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा आए दिन लिए जा रहे कठोर निर्णयों का प्रदेश की जनता द्वारा स्वागत किया जा रहा है।