
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। यही कामना है कि रंगोत्सव सबके जीवन में उमंग और उत्साह लेकर आये।
रंगोत्सव सबके जीवन मे लाये उमंग और उत्साह: धूमल
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि फागुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्यौहार के दिन लोग पुरानी कटुता को भूलकर गले मिलते हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर मिठाईयां खिलाते हैं।
गुलाल और चंदन से होली खेलना प्राचीन काल से प्रचलन में था उसे फिर से अपनाना चाहिए: धूमल
भारतवर्ष की एकता और अखंडता को बढ़ाने का काम यह रंगोत्सव सदियों से कर रहा है। रंगों का यह त्यौहार वसंत ऋतु का संदेशवाहक भी है। प्राचीन काल में चंदन और गुलाल के साथ होली खेली जाती थी अब आधुनिकता की दौड़ में प्राकृतिक रंगों की जगह बनावटी रंगों ने ले ली है जो कई बार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होते हैं। इसलिए रंगों का उपयोग करते समय सबसे पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें के रंग आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ना हो हो सके तो गुलाल और चंदन का ही उपयोग करें।