सुनील शर्मा बिट्टू ने किया दुलेहड़ा के दंगल का समापन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव दुलेहड़ा के प्रसिद्ध दंगल के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विजेता-उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सभी पहलवानों, दंगल कमेटी के पदाधिकारियों और दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में उमड़े लोगों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि दंगल एवं छिंज मेले हमारी लोक संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। हमारी इस समृद्ध परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इनमें बच्चों एवं युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दुलेहड़ा के दंगल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसमें उत्तर भारत के कई राज्यों के नामी पहलवान भाग लेते हैं तथा कुश्तियों का मजा लेने के लिए हर साल भारी संख्या में लोग आते हैं। इसके लिए दंगल कमेटी बधाई की पात्र है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि


हिमाचल प्रदेश की जनता के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और जिला हमीरपुर से ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी को मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उनके नेतृत्व में आज हिमाचल प्रदेश दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है जिसमे अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है ओपीएस , सुख आश्रय, ग्रीन हिमाचल , डे बोर्डिग स्कूल, हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाना आदि योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है । हम सबको मिलकर के ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के हाथों को मजबूत करना है।

इस अवसर पर दंगल कमेटी के पदाधिकारियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा उन्हें दंगल से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

 

[covid-data]