
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बेरोजगार डेंटल डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से नौकरी के बारे में निवेदन किया और बताया कि वो 2003 से बी डी एस कर के बेरोजगार हैं ।।
अभी 104 डेंटल सर्जन की पोस्ट की नोटिफिकेशन पर रिव्यू चल रहा है।।
2003_2004 बैच के डॉक्टर जल्द ही 45 साल के होने वाले हैं और फिर उनका नौकरी का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा और वो प्रदेश के लोगों किनको सेवा करना चाहते हैं उससे वंचित रह जाएंगे।।
इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आप जल्द से डेंटल सर्जन की बैचवाइज भर्ती करवाएं ताकि हम लोग प्रदेश के लोगों की सेवा कर सकें।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़े ध्यान से उनकी बात सुनी और मसले को समझा और जल्द ही कारवाई करने का आश्वासन दिया।।
डा शिवानी गुप्ता, डा दीपक शर्मा, डा अक्षी पठानिया, डा दीपशिखा, डा कुलवंत, डा अमित शर्मा, डा अतुल गुप्ता ने उनका धन्यवाद किया और जल्द कार्य होने के उम्मीद की।