वृद्धाश्रम में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

विवेकानंद शर्मा / हमीरपुर

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन आज हमीरपुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज पूरे हमीरपुर जिला में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके जन्मदिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसी श्रंखला में भारतीय किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा और उनकी टीम ने हमीरपुर के हीरा नगर में स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिन वृद्ध लोगों के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से केक कटवाया और आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों को शॉल देकर सम्मानित किया तथा उसके साथ उनको मिठाइयां, फल और जूस आदि भी वितरित किए।


अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम जनमानस से जुड़े व्यक्ति हैं और वह लोगों के दर्द को अपना दर्द समझते हैं इसीलिए उन्होंने उनका जन्मदिन वृद्ध जनों के साथ मनाने का निर्णय लिया है, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वो मुख्यमंत्री को सुस्वास्थ्य और लंबी उमर दें और वो इसी ऊर्जा के साथ प्रदेश की सेवा करते रहें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर, कांग्रेस हमीरपुर नगर के अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव राजेश आनंद, एनएसयूआई नेता टोनी ठाकुर, युवा नेता अखिलेश चौधरी और रजनीश गांधी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[covid-data]