
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर के विधायक विकासात्मक कार्यक्रमों का उद्घाटन कर रहे हैं यह अच्छी बात है लेकिन जिन कार्यक्रमों का वे उद्घाटन कर रहे हैं उसके लिए उनका क्या योगदान रहा है कितना बजट उन्होंने इनके लिए जारी किया है और प्रदेश कांग्रेस सरकार का इस में क्या योगदान रहा है इस बात को भी बताने का कष्ट करें यह बात जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कैप्टन रंजीत राणा जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ विक्रम राणा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विधायक ने शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करोट में बनकर तैयार हुए नवदुर्गा धाम का उद्घाटन किया अपने नाम की वहां पर पट्टीका लगाई लेकिन विधायक इस बात को भी जगजाहिर करें कि इस धाम के निर्माण में उनका और उनकी सरकार का क्या योगदान रहा है वर्तमान में विधायक जो भी उद्घाटन शिलान्यास कर रहे हैं उन सब का काम पूर्व में रही भाजपा सरकार के समय पूरा हुआ है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेंद्र राणा पर जुड़े आरोप
बजट का प्रावधान पूर्व सरकार ने किया है केवल विधायक अपने नाम की पट्टिका लगाकर नाम चमकाने की राजनीति कर रहे हैं एक तरफ विधायक अक्सर यह कहते हैं कि पट्टिका लगाने से कुछ नहीं होता लोगों के दिलों में जगह होनी चाहिए वहीं दूसरी तरफ उन कार्यक्रमों का उद्घाटन कर रहे हैं जिसमें उन्होंने एक फूटी कौड़ी नहीं लगाई है उन्होंने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री के मार्गदर्शन पर सुजानपुर नगरी को चार धाम की नगरी के रूप में विकसित करवाने का काम किया चार पंचायतों में चार धाम बनाए गए जिस पर लाखों रुपए सरकार की ओर से खर्च किए गए लेकिन विधायक जिस दुर्गा धाम का उद्घाटन करने के लिए रिबन काट रहे हैं उसके निर्माण में उनका उनकी सरकार का क्या योगदान है धाम निर्माण में विधायक का सबसे बड़ा योगदान सरकार बनने के बाद यह रहा है कि उन्होंने जिन पंचायतों में यह चार धाम बनकर तैयार हुए हैं उन सभी पंचायतों के पंचायत सचिवों का तबादला कर दिया है विधायक किस मुंह से इन धाम का उद्घाटन कर रहे हैं जो बहुत ही हास्यप्रद बात है विनोद ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगेड़ा, टिहरा करोट और भलेठ में पूर्व में रही भाजपा सरकार ने 4 धाम बनाकर जनता को दिए जिसमें विशेष रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम राम धाम श्री कृष्ण लीला धाम आदि शिव धाम और नव दुर्गा धाम शामिल है सभी के काम पूर्व सरकार ने पूरे किए बजट का प्रावधान पूर्व सरकार ने किया लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय विधायक केवल राजनीति चमकाने के लिए इनके उद्घाटन कर रहे हैं जो सही बात नहीं है
भाजपा नेताओं ने चुटकी लेते हुए कहा कि जनता ने उन्हें चुना है तो नए विकास कार्य करवाएं भाजपा द्वारा करवाए गए कार्यों का उद्घाटन करके उनका कुछ होने वाला नहीं है।







