राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर की श्रंखला के द्वारा फैकल्टी एक्टेंशन लेक्चर दिया गया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा में फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर की श्रंखला को जारी रखते हुए मदन कुमार द्वारा फैकल्टी एक्टेंशन लेक्चर दिया गया। मदन कुमार के व्याख्यान का विषय ‘भारतीय शिक्षा प्रणालीÓ था। उन्होंने बताया कि कैसे-कैसे भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव तथा सुधार हुए। उन्होने अपने वक्तव्य को वैदिक काल से शुरू किया तथा राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली 2020 में समाप्त किया। मदन कुमार ने बताया कि वैदिक काल में किस तरह शिष्य गुरूकुल में शिक्षा ग्रहण करने जाते थे तथा अपने परिवार व सभी सुख-सुविधाओं का त्याग करके गुरूकुल में शिक्षा ग्रहण करते थे, परंतु जैसे-जैसे समय व्यतीत होता गया शिक्षा प्रणाली में बदलाव आता गया। भारत में शिक्षा को लेकर बहुत से शिक्षा कमीशन तथा शिक्षा नीतियां भी बनाई गई। विभिन्न शिक्षा नीतियों में विभिन्न तरह के प्रावधान शिक्षा की उन्नति के लिए रखे गए।
इस व्याख्यान को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना तथा आनंद लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान, बीएड व डीएलएड के सभी प्रशिक्षु अध्यापक व संपूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहा।

[covid-data]