
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के ज़िला परिषद सदस्यों ने आज नई दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान हमीरपुर से सांसद व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
इस दौरान ज़िला परिषद सदस्यों ने माननीय लोकसभा स्पीकर महोदय से विभिन्न सामाजिक एवं अन्य मुद्दों पर विचार साझा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ज़िला परिषद सदस्यों में बगेहड़ा से रणजीत सिंह राणा, दरोग़न पट्टी कोट से बबली ,जंगलरोपा से नरेश कुमार, अणु से आशा देवी, धीरड़ से पवन कुमार, जाहू से राजकुमारी, खरवाड़ रमन वर्मा, भोरंज से मधुबाला, करेर से राजेश कुमार, बड़सर से बीना देवी, दांदडू से संजीव कुमार, लहड़ा से संजीव कुमार और धनेटा से संजय कुमार ने लोकसभा स्पीकर से शिष्टाचार भेंट की।







