राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने होशियारपुर से नादौन तक करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे (एनएच) को फोरलेन के लिए की प्रस्तावित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश को अब एक और फोरलेन मिलने वाला है। नया फोरलेन पंजाब के होशियारपुर से वाया अंब होकर हमीरपुर जिला के नादौन तक बनेगा। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग के प्रस्ताव पर सड़क, परिवहन और उच्च मार्ग मंत्रालय ने कंसलटेंसी सेवा के लिए पत्र जारी किया। इस पत्र में होशियारपुर से नादौन तक करीब 85 किलोमीटर नेशनल हाईवे (एनएच) को शामिल किया गया है। कंसलटेंसी सेवाओं के लिए मंत्रालय ने 20 करोड़ रुपये अनुमानित बजट की मंजूरी भी दी है। वही ऊना जिला मुख्यालय से अम्ब बाजार तक के 28 किलो मीटर मार्ग को भी फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा गया है ।

जिला मुख्यालय ऊना से अम्ब तक के 28 किलोमीटर मार्ग को भी बनाया जाएगा फोरलेन

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा हमीरपुर जिला में रोड कनेक्टिविटी को ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए अब पंजाब सीमा से वाया अम्ब हो कर नादौन तक के मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया । विभाग ने प्रस्तावित मार्ग की डीपीआर को तैयार करने के लिए कंसलटेंसी सेवाओं के लिए ₹20 करोड़ का अनुमानित 5 दिन मंजूर कर दिया है । अब कंसलटेंसी कंपनी के द्वारा फोरलेन की एलाइनमेंट व पुलों की संख्या को लेकर काम किया जा रहा है जिसके बाद अनुमानित लागत आने के बाद इसके टेंडर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अंब से उना जिला मुख्यालय तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है और इसकी फीजिबिलिटी के आधार पर काम किया जाएगा ।

एनएच पी डब्लू डी विभाग  के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 3 के तहत वर्ष 2023 24 के लिए होशियापुर से नादौन के करीब 85 किलोमीटर एनएच को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इस मार्ग की डीपीआर समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभाग ने अम्ब से उना मुख्यालय तक 28 किलोमीटर मार्ग को भी फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा है । लखन पाल ने बताया कि फोरलेन के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के लिए कंपनी को नियुक्त कर दिया गया है और वह इसकी एलाइनमेंट और विजिबिलिटी का प्रस्ताव तैयार कर रही है जिसके उपरांत टेंडर आवंटित कर दिए जाएंगे।
अरविंद लखनपाल, अधिशासी अभियंता, एनएच, पीडब्ल्यूडी हमीरपुर

[covid-data]