
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश के प्रतिष्ठित व अग्रणी ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा निहारिका ने केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी के साथ बैडमिंटन खेला| भारतीय खेल प्राधिकरण साईं में विभिन्न खेलों के कोट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने किया| इस दौरान निहारिका की खेल प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने कहा किभविष्य में यह बच्ची एक बहुत बड़ी खिलाड़ी बन कर उभरेगी| स्कूल प्रधानाचार्या डॉ सुमन लता जी ने निहारिका को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की| उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि निहारिका ब्लू स्टार की छात्रा है| उन्होंने निहारिका के माता पिता व अध्यापकों को भी बधाई दी|







