Search
Close this search box.

हमीरपुर में बस से गिरकर 22 वर्षीय लड़की की दर्दनाक मौत

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :- अवाहदेवी से वाया छतरुडू हमीरपुर आ रही हमीरपुर डिपो की बस से 22 वर्षीय लड़की मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे के करीब चलती बस से नीचे गिर गई। लडकी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही अवाहदेवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर डिपो की अवाहदेवी से वाया छतरुडू हमीरपुर आ रही बस सुबह 8 बजे अवाहदेवी से चलती है। अवाहदेवी से महज डेढ़ सौ मीटर दूर ही चलती बस का दरवाजा अचानक खुलने से नेपाली मूल की 22 वर्षीय पूनम नीचे गिर गई। बस से पूनम के गिरते ही यात्रियों ने जैसे ही शोर मचाया, तो बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाई और लड़की को उठाने दौड़ पड़े। बस से गिरने से लड़की के सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाएगा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बस का ड्राइवर व कंडक्टर भी यात्रियों के साथ ही अस्पताल पहुंच गए थे। अवाहदेवी पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वे भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले में छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी।
[covid-data]