ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर का डिप्टी डायरेक्टर बी डी शर्मा द्वारा हुआ औचक निरीक्षण”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  शहर के प्रतिष्ठित स्कूल ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर का डिप्टी डायरेक्टर बी डी शर्मा द्वारा प्रार्थना सभा  में औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों की प्रार्थना सभा से संबंधित सभी गतिविधियों की जांच की तथा  बच्चों से कई प्रश्न भी पूछे। बच्चों ने भी उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर बड़े उत्साह पूर्वक दिया। वे बच्चों की   प्रार्थना सभा से संबंधित गतिविधियों   द्वारा बहुत संतुष्ट हुए।
इसके बाद उन्होंने सभी कक्षाओं का भी पूर्ण रूप से निरीक्षण किया।
चेयरमैन श्री विकास दीक्षित जी ने डिप्टी डायरेक्टर बीडी शर्मा जी का स्वागत किया   तथा अध्यक्षा डॉक्टर सुमन लता जी ने उनके द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देने हेतु धन्यवाद किया।
इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष श्री ताराचंद जी व स्कूल मुख्य अध्यापिका श्रीमती रेशमा दीक्षित तथा समस्त अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहा। अंत में सभी ने   महोदय जी की  मूल्यों से संबंधित जानकारी की प्रशंसा व  धन्यवाद किया।
[covid-data]