जगन कटोच बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव, अनिल परमार को मिला जिला अध्यक्ष का दायित्व

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन कटोच को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है इसके साथ ही भोरंज विधनसभा अनिल परमार को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहां है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने कहा है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया है।
उनका वह ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने अपने इस नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर का विशेष धन्यवाद किया है इसके साथ-साथ उन्होंने महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर महासचिव प्रभात सिंह जमवाल का भी धन्यवाद किया है
[covid-data]