ब्लू स्टार स्कूल में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  प्रदेश के अग्रणी व प्रतिष्ठित ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। विश्व रेडक्रॉस के संस्थापक और शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है हेनरी ड्यूनेंट मानवतावादी ,व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे। इस दिन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के बारे में जनता की समझ को व्यापक बनाना है। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता ,नारा लेखन प्रस्तुत किए। वर्ष 2023 में विश्व  रेडक्रॉस का उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिको की रक्षा करना है। प्रधानाचार्या डॉ० सुमन लता जी ने कहा कि सेवा धर्म ही परम धर्म है जितना हो सके समर्थ व्यक्ति को असमर्थ व्यक्ति की परस्पर सेवा करनी चाहिए।
[covid-data]