कर्नाटक में जन भावनाओं की जीत हुई: राजेंद्र राणा

हमीरपुर/ विवेकानंद  वशिष्ठ  :- सुजानपुर के विधायक और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत वहां की जनता की भावनाओं की जीत है और कर्नाटक की जनता ने धनबल, बाहुबल सहित चुनावों के दौरान सत्तारूढ़ दल द्वारा किए गए नकारात्मक प्रापोगंडा को नकारते हुए वहां की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपनी आस्था की मुहर लगाई है।
आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का दंभ भरने वाली भाजपा अब दक्षिण भारत से साफ हो गई है और आने वाले समय में अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी पार्टी का यही हश्र होने वाला है क्योंकि जनता अब जुमलों व झांसों में आने वाली नहीं है।
 राजेंद्र राणा ने इस शानदार जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि राहुल गांधी जी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो मुद्दे उठाए थे, उन्हें देश के कोने कोने से अब डटकर समर्थन मिल रहा है और भाजपा उन मुद्दों पर कोई जवाब नहीं दे पा रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र और कर्नाटक की भाजपा सरकार ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी और धनबल व बाहुबल का जमकर इस्तेमाल करने के बावजूद कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत जनशक्ति की जीत है।
[covid-data]