मोदी सरकार ने देश को बनाया विश्व की पांचवीं बड़ी आर्थिक ताकत: धूमल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- कोई समय था जब भारत को भीख मांगने वालों और सपेरों का देश कहकर दुनिया वाले जानते थे लेकिन आज भारत विश्व भर में पांचवी बड़ी आर्थिक ताकत बनी है और उम्मीद है कि आने वाले कुछ वर्षों में  यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी यह मोदी सरकार का करिश्मा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने वीरवार को हमीरपुर जिला में भिन्न भिन्न स्थानों पर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करते हुए यह बात कही। महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज गुरुवार को हमीरपुर जिला के कैहरवीं, मटनसिद्ध, हमीरपुर वार्ड नंबर 8 और गोपाल नगर व द्डूही पंचायत के बुद्धिजीवियों के साथ महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमपर 200 वर्ष तक राज किया उनको पछाड़ कर भारत पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है और इंग्लैंड छठे नम्बर पर रह गया है। आज मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की जीडीपी दर 6.1 प्रतिशत है जो की अमेरिका की 2 प्रतिशत और चाइना की लगभग पांच प्रतिशत से कहीं ज़्यादा है। यही नही इसका बढ़कर 7.2 प्रतिशत होने का अनुमान है जो विश्व में सबसे अधिक होगी।
       पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है सीमाएं सुरक्षित हुई हैं आर्थिक क्षेत्र में विश्व स्तर पर भारत में अभूतपूर्व विकास हुआ है सड़कों रेलमार्ग और हवाई यातायात क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है उज्ज्वला योजना में साढ़े नौ करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर मिला बारह करोड़ शौचालय बना कर दिए इससे पहले कई प्रदेशों की महिलाएं अंधेरा होने का इंतजार करती ताकि वह खुले में शौच जा सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है विश्व की बड़ी बड़ी आर्थिक महा शक्तियों के राष्ट्रपति खुद ढूंढते हुए आकर हमारे प्रधानमंत्री को मिलते हैं और उनको अपना सबसे बेहतरीन दोस्त बताते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त करते हैं और उनका ऑटोग्राफ मांगते हैं कोई राष्ट्रपति तो सबके सामने झुक कर उनको प्रणाम करने से भी गुरेज नहीं करते और ऐसे इसलिए हुआ है क्योंकि कोरोनावायरस के आंतक के समय भारत ने ना केवल वैक्सीन बनाई बल्कि दुनिया के कई देशों को यह वैक्सीन उपलब्ध करवाई।
      पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को 28 महीने तक मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाया भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को कोविड-19 वैक्सीनेशन मुफ्त में करवाया। हमें वह समय भी याद है जब देश में पोलियो के लिए वैक्सीनेशन करना शुरू किया गया था और उसको पूरा करने में 10 वर्ष का लंबा समय लगा था जबकि मोदी सरकार ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए न केवल वैक्सिन बनाई बल्कि कुछ ही समय में पूरे देश को उपलब्ध करवाकर डबल डोज हर नागरिक को दे दी दी गई। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के पश्चात नंगल से ऊना तक ट्रेन पहुंचने में दशकों लग गए थे लेकिन मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में नौ अन्य ट्रेनों सहित वंदे भारत ट्रेन ऊना से चल रही है। मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में कहीं भी किसी घोटाले की खबर पढ़ने सुनने को नहीं मिली है। 2014 से पहले आए रोज हजारों नहीं बल्कि लाखों करोड़ रुपयों के घोटालों की खबरें सुनना पढ़ना आम बात थी। मोदी सरकार में देश के सैनिकों पर कहीं पत्थर नही बरसते, दुश्मनों को उनके घर में घुसकर भारत ने सबक सिखाया है आज चाइना को भी हमारा सैनिक मुँह तोड़ जवाब देता है सेना के पास अत्याधुनिक हथियार हैं देश में कहीं बम नहीं फूट रहे। मोदी सरकार में देश का सम्मान बढ़ा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने हमीरपुर ज़िला में की महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत
       भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के महा जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभ भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव कैहरवीं से हुआ। प्रो धूमल ने गांव कैहरवीं के हाल ही में सेवानिवृत्त राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त अध्यापक डॉ तिलक राज शर्मा व अन्य बुद्धिजीवी लोगों के साथ केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसी बीच दूसरा कार्यक्रम मटनसिद्ध में रिटायर्ड प्रिंसिपल महेंद्र पटियाल व तीसरा कार्यक्रम हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 में देशराज एवं चौथा कार्यक्रम रिटायर्ड प्रिंसिपल आरसी शर्मा व अन्य बुद्धिजीवियों के साथ किया।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर जिला के 4 स्थानों में की कार्यक्रम की अध्यक्षता 
इस दौरान पूर्व विधायक कमलेश कुमारी डॉ अनिल धीमान हमीरपुर जिला भाजपा के प्रभारी अजय राणा, जिला भाजपा के महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर सिंह लवली, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल शर्मा, ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, देशराज शर्मा पूर्व ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन अजय शर्मा, वीना कपिल, सुमन कपिल, होशियार सिंह, उषा बिरला, अजय रिंटू  सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा अशोक ठाकुर चमन आदि मौजूद रहे। इससे पहले सभी स्थानों पर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत भी किया।
[covid-data]