
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में मनाया गया। इसकी शुरुआत जिला उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर से जागरूकता रैली से की गई ।इस जागरूकता रैली के मुख्य आकर्षण महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रहे जिन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।इनके साथ विशेष रूप से जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा , शिक्षा विभाग से अधिकारी शकुंतला पटियाल, अशोक कुमार व विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम उपस्थित रहे। इस रैली में जिला के 12 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों सहित अध्यापकों ने भाग लिया ।इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने डेक्लामेशन व स्किट प्रतियोगिता में भाग लिया। स्किट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटानी प्रथम ,न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर द्वितीय व सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर तृतीय रहे। डैकलामेशन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा अर्पिता प्रथम, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर हीरा नगर की छात्रा शरीन द्वितीय व सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा उपश्रेया तृतीय रही ।डैकलामेशन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में हिमअकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर की अदविका शामा प्रथम ,मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की महविश द्वितीय व सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर की तेजस्विनी तृतीय रही। सभी विजयी विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक अशोक कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार व स्कूल प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने ट्रॉफी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।







