प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा ऐतिहासिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले, ‘भारत-अमेरिका के संबंध 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण संबंध हैं’

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के महामंत्री अभे वीर सिंह लवली प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं उनका या दौरा बहुत ही ऐतिहासिक दौरा है और 21वीं सदी के भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है यह बात खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो वार्डन ने कही है।
पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच राजनयिक मौजूदगी बढ़ाने पर सहमति बनी है। भारत के दो और शहरों में अमेरिका वाणिज्य दूतावास खोलेगा। ये दोनों शहर अहमदाबाद और बेंगलुरू होंगे। वहीं, भारत सिएटल में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
भारत और अमेरिका के बीच Artemis Mission Program पर समझौता हुआ। इसके तहत भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO और अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA 2024 में जॉइंट मिशन पर काम करेंगी।
लवली ने कहा कि 2014 के बाद जब से नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तबसे भारत एक नए भारत के रूप में उभरा है साथ ही g20 का सम्मेलन भी भारत में होना भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है
[covid-data]