एस.डी.एम. सुजानपुर ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरोक्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर सुजानपुर टीरा मैदान जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में लगाई गई 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के तीसरे दिन मुख्य अतिथि  राकेश कुमार शर्मा एस.डी.एम. सुजानपुर ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया इसी दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर पेंटिंग स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भी भाग लिया

पोस्टर पेंटिंग में शुभम प्रथम अंशुल द्वितीय विवेक केशिया तृतीय स्थान पर तथा स्लोगन लेखन में अक्षिता रतन प्रथम मन्नत द्वितीय विशालतृतीय स्थान पर रहे साथ ही ओपन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया विजेताओं को  विभाग की ओर से पुरस्कार दिये गये  इसके साथ ही गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों ने अपने गीत एवं नाटक के माध्यम से भी उपस्थित छात्र छात्राओं को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और साथ में मनोरंजन भी किया मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को आम लोगों को अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए उन्होंने कहा कि यहां पर केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार हमीरपुर द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्देश्य भी यही है साथ हीआप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके और उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं की जानकारी को  दूसरों को भी बताएं राजेश्वर भाटिया खंड विकास अधिकारी  सुजानपुर ने भी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया

[covid-data]