राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर राजेंद्र राणा ने मरीजों को फल वितरित किए

 हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :-  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज स्थानीय विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश के नवनिर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ सिविल अस्पताल सुजानपुर में मरीजो को फल भी वितरित किए तथा उनका कुशल क्षेम भी जाना।

 

राजेंद्र राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास और यहां की जनता की सेवा को समर्पित किये रखा था और हिमाचल प्रदेश को बुलंदियों तक पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ ही उनका बड़ा भावनात्मक लगाव था और उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में यहां की जनता को दिल खोलकर विकास के तोहफे दिए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के इतिहास में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाता रहेगा

[covid-data]