
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में अपना एक दिन का वेतन दान दिया है।
चेयरमैन कुलदीप पठानिया व निदेशक मोती जोशी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा चेक
बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया और निदेशक मोती जोशी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को कर्मचारियों के एक दिन के वेतन 29 लाख 71 हजार रुपये का चेक शिमला में सौंपा। बीते दिनों प्रदेश में आई बाढ़ से हुई भारी तबाही के मद्देनजर बचाव व राहत कार्यों के लिए कांगड़ा बैंक के कर्मचारियों ने यह राशि मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ही प्रदेशवासियों से आपदाग्रस्त लोगों की मदद के लिए खुलकर दान देने की अपील की थी। चेक प्रदान करने के दौरान कांगड़ा बैंक के चेयरमैन के ओएसडी कुलजीत, पूर्व निदेशक रत्न चंद डोगरा, पवन परमार, रजत, संजू परमार इत्यादि मौजूद रहे।







