
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग केजिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त ने कहा कि यधपि कांग्रेस पार्टी सेना, केन्द्रीय सुरक्षा बलों के शहीदों,सेवारत व पूर्व सैनिकों,वीर नारियों का सदैव पूर्ण सम्मान करती आई है। लेकिन भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों को मुद्देनज़र रखते हुए इस 13 अगस्त को पंचायत स्तर पर जो ‘शहीद सैनिक सम्मान’ कार्यक्रम रखे हैं वह पूरी तरह से असल में राजनीति से प्रेरित हैं और पूर्व सैनिकों से वोट छलने का एक निमित प्रयास मात्र के सिवा कुछ भी नहीं है। जिसे अब प्रदेश के सभी पूर्व सैनिक व सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त बहुत अच्छी तरह से समझ व आज़मा भी चुके हैं। जिस भाजपा ने शहीदों की वीर नारियों उनके आश्रितों,पूर्व सैनिकों को कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित वन रैंक वन पेंशन का पूरा लाभ कोशियारी कमीशन की सिफ़ारिशों अनुसार लागू न कर उनसे इतना बड़ा धोखा किया है तो वह किस मुंह से ‘शहीद सैनिकों ‘ के सम्मान की बात करते हैं।जो भाजपा सरकार अभी हाल ही में मणिपुर में एक कारगिल युद्ध के सेवानिवृत्त सूबेदार की पत्नी व अन्य महिलाओं के सम्मान की रक्षा तक नहीं कर सकी बल्कि अढ़ाई महीने भरतक इस खबर को दबाए रखा तथा वहां की पुलिस द्वारा अपनी ड्यूटी कर रहे सैनिकों पर पुलिस केस तक दर्ज किया गया है क्या ऐसी दोगली भाजपा सरकार सेना व शहीदों की हितैषी हो सकती है? कदापि नहीं।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अग्निवीर सेना भर्ती योजना लागू कर यहां के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।जो इस योजना तहत् भर्ती हो भी गए उनका भविष्य भी सुनिश्चित नहीं है। स्वास्थ्य सेवा ईसीएचएस को मिलने वाले फंड में सैंकड़ों करोड़ रुपए की कटौती कर दी इससे सभी लाभार्थियों को इस स्वास्थ्य सेवा का पूरा लाभ नहीं मिल रहा।अभी भी लाखों पूर्व सैनिकों को पूरी पैंशन का लाभ केन्द्र की भाजपा सरकार देने से इन्कार कर चुकी है फ़लस्वरुप वह वर्षों से जन्तर मन्तर पर धरना देने को मज़बूर हैं।तो दूसरी और भारी महंगाई के चलते उनका जीवनयापन कठिन हो गया है। इसके अतिरिक्त कैंटीन कोटे से कटौती, अपंगता पेंशन पर टैक्स लगा देश सेवा में अपने अंग-भंग करवा चुके पूर्व सैनिकों को बरसों तक अदालतों में घसीटा। क्या भाजपा का यही है सैनिकों के प्रति सम्मान।जब इनकी सरकार सेना व सैनिकों को उनके पूरे अधिकार नहीं दे सकी तो इस तरह के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करना एक छलावे के अतिरिक्त कुछ भी नहीं।स्मरण रहे कि पूर्व सैनिकों,वीर नारियों को उनके पूरे लोकतांत्रिक अधिकार देने से बढ़कर कोई भी सम्मान बड़ा नहीं है।देश व प्रदेश के लाखों पूर्व सैनिक भाजपा के इस छलावे में अब कदापि फंसने वाले नहीं हैं।अन्त में सेवानिवृत्त मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने बताया कि अब पूर्व सैनिकों का भाजपा सरकार से पूरी तरह से मोह भंग हो गया है व आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।