विधायक आशीष शर्मा ने लगातार हो रही बारिश के कारण विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में हुए नुकसान का लिया जायजा।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने लगातार हो रही बारिश के कारण विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में हुए नुकसान का  जायजा लिया। विधायक आशीष शर्मा ने विभिन्न गाँवों में मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया एवं प्रभावित परिवारों को अपनी ओर से फौरी राहत भी दी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नुकसान का आंकलन करने व पीड़ितों की हर संभव मदद करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी प्रदेश सरकार और वह स्वयं लोगों के साथ खड़े हैं। आपदा से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

वह स्वयं भी लगातार अधिकारियों के साथ सम्पर्क में हैं और फील्ड में जा रहे हैं। इस बार कि बरसात में काफी अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से घरों में रहने, नदी- नालों के नजदीक ना जाने व एक दूसरे की मदद करने की अपील की है। विधायक ने कहा कि लोग अपना ध्यान रखें और घबराएँ नहीं। प्रदेश सरकार, प्रशासन व वह स्वयं भी इस घड़ी में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

विधायक ने कहा कि कई सडकें भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। विभाग की  मशीनरी के अलावा उन्होंने अपनी निजी मशीनरी भी सड़कों को सुचारु करने के लिए काम पर लगाई हैं। कई सडकें बहाल हो गई हैं और शेष भी जल्द ही बहाल हो जाएंगी। विधायक ने मकान गिरने व मलबे की चपेट में आकर जान गाँवाने वाले लोगों कि मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया है।

[covid-data]