विधायक आशीष शर्मा ने विभिन्न गांवों में बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न गांवों में बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।
विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन विधायक गांव-गांव जाकर कर रहे हैं। इससे पहले वह रविवार और सोमवार को भी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहे और नुकसान का आंकलन किया।
इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को अपनी ओर से फौरी राहत राशि भी दी। विधायक आशीष शर्मा ने प्रशासन को भी इन परिवारों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।
                     विधायक ने मस्याना घट के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए सड़क मार्ग को स्वयं मौके पर जाकर जेसीबी के माध्यम से खुलवाया जबकि बजूरी, मस्याना, बकारटी, ढूढाना, गुंडवीं, ब्राहलड़ी, नारा, दरबोड़ आदि गांवों में हुए नुकसान का मौके पर जाकर जायजा लिया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि बीते 4 दिन से प्रदेश में हुई भारी बारिश ने जहां हजारों करोड रुपए का नुकसान
किया है, वहीं कई लोगों की जिंदगी भी लील ली है।
उन्होंने उन लोगों की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की है। विधायक ने लोगों से आह्वान किया है कि बरसात के दिनों में अपना विशेष कर ख्याल रखें और नदी नालों के करीब ना जाएं।
[covid-data]