
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अटल की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर मंडल में अटल जी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए सर्वप्रथम अटल की कविता पढ़कर उनमें जोश भरा और उन्होंने बताया कि अटल एक एक अच्छे राजनेता के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी थे।
क्या हार में क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत में यह भी सही और वह भी सही वरदान नहीं मांगूंगा कुछ हो कुछ भी पर हार नहीं मानूंगा
अटल का सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। जब एक बार इंदिरा की सरकार थी तो विदेश में विपक्ष के नेता होने के बावजूद अटल जी को देश का प्रतिनिधित्व करने भेजा गया था। अटल जी हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर भी मानते थे। हिमाचल के साथ उनका विशेषकर लगाव रहता था। एक बार अटल जी की सरकार संसद में 1 वोट से गिर गई थी तो कांग्रेस के लोग उन पर हंस रहे थे। अटल जी ने उस समय बड़ा भावुक भाषण देते हुए बताया था कि आज आज हमारी सरकार के पक्ष में एक वोट ना मिल पाने से जैसे हमारे सरकार गिर गई है और कांग्रेस के लोग हंस रहे हैं तो एक दिन से में भी आएगा जब चारों तरफ हमारी सरकार होगी और केंद्र में भी हमारी सरकार होगी। लोग कांग्रेस पर हसेंगे। आज वह दिन है कि कांग्रेस विधायक के आंकड़े पर पहुंच चुके हैं उनकी कहीं बातों में कहीं ना कहीं सच्चाई आज जनता को दिख रहे हैं। पिछले 9 वर्षों से केंद्र में मोदी जी की सरकार हर वर्ग के लिए पूरे देश में और विकास कार्य किए हैं और जो नींव का पत्थर उस समय अटल जी ने रखा था आज वह मोदी की सरकार में समूचे विकास करके पूरे देश भर में भाजपा का परचम लहराया है।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव ने अटल को याद करके कार्यकर्ताओं को बताया कि जब 16 अगस्त, 2018 को अटल स्वर्ग सिधार गए थे उसके बाद देश के सभी राज्यों में कलश यात्रा निकल गई। हिमाचल में भी कलश यात्रा निकाली जिसमें विजयपाल ने कहा कि मुझे भी सौभाग्य मिला था के उसे यात्रा का भागीदार बनने का तो बड़े गौरव की बात थी। पूर्व कौशल विकास निगम के चेयरमैन नवीन शर्मा ने भी अटल के ऊपर कुछ पंक्तियां कही। इस दौरान वहां पर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत सहित पूर्व प्रदेश सचिव विजयपाल सोहारु, पूर्व कौशल विकास निगम के चेयरमैन नवीन शर्मा, जिला भाजपा के महामंत्री अभयवीर लवली, मंडल के महामंत्री सुरेश सोनी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय रिंटू, सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जोगिंदर कुमार, सुनील ठाकुर, कमलेश परमार, राकेश पठानिया, अशोक कुमार, दीक्षित प्रगुण गौतम व शशि कुमार आदि उपस्थित रहे।