
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश में आई आपदा के इस मुश्किल दौर में भाजपा हर प्रभावित परिवार के साथ दिन-रात खड़ी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लोगों से मिलकर उनका दुख बांट रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का काम शुरू हो गया है
आपदा की घड़ी में भाजपा हर पीड़ित परिवार के साथ है खड़ी, अनुराग ठाकुर कर रहे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, केंद्र से राहत राशि मिलना हुई शुरू।
यह बात भाजपा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष श्री आदर्श कांत, महामंत्री श्री सुरेश सोनी , महामंत्री श्री राजेश ठाकुर और मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने यहां जारी बयान में कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार आपदा कहर बनकर टूटी है और प्रदेश के हर कोने में लोगों का जानमाल का काफी नुकसान हुआ है पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मिले इसके लिए भाजपा के सभी बड़े नेता और आम कार्यकर्ता भी लोगों के बीच जाकर उनके साथ मिलकर दुख बांट रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते रोज ही हमीरपुर के सुजानपुर इलाके में प्रभावित इलाकों का दौरा करके वहां हुए नुकसान का जायजा लिया है और प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी केंद्र सरकार भी आपदा के इस वक्त समय में प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है और केंद्र से हर संभव राहत देने का काम शुरू किया जा चुका है।
इस मुश्किल समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि सब लोगों को एक साथ मिलकर लोगों की मदद के लिए आगे आकर काम करना होगा ताकि इस प्रदेश को इस आपदा से बाहर निकाला जा सके।







