
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द जान रहे हैं उनकी कैसे अधिक से अधिक सहायता हो सके उनका दुख दर्द कम किया जा सके इसको लेकर रात दिन कम कर रहे हैं यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सड़ियाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री तीन दिनों तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने प्रातः 7 से रात्रि 10 बजे तक बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात की हर किसी का दुख दर्द जानकर उनकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए लोगों का दुख दर्द देखते हुए कई बार केंद्रीय मंत्री की आंखें नम हो गई कई स्थानों पर लोगों को इतना नुकसान हुआ है की उनकी हालात देखते हुए केंद्रीय मंत्री पूरी तरह से भाभूक को उठे भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल में आई इस आपदा पर पूरा फोकस कर रही है पल-पल की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा रहे हैं यही कारण है कि केंद्र की ओर से हिमाचल को अब तक केवल सड़कों के नवीकरण हेतु ही प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 2700 करोड़ रुपए मिले हैं और आपदा में राहत के लिए लगभग 862 करोड रुपए जारी किया जा चुका है उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई इस आपदा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार लोगों के दुख दर्द को जानकर उन्हें राहत मिल सके इसके लिए कम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे

बात तो चले कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तीन दिनों से प्रदेश के साथ-साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने यहां बारिश प्रभावित परिवारों से मुलाकात की वहीं हिमाचल में इस आपदा के दौरान काल का ग्रास बने लोगों के घर पहुंचकर उनके पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की







