चंद्रयान-3 मिशन के अंतर्गत विक्रम लैंडर मॉड्यूल की सफलतापूर्वक सॉफ्टलैंडिग को पूरा करते हुए भारत ने इतिहास रच दिया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  चंद्रयान-3 मिशन के अंतर्गत आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास विक्रम लैंडर मॉड्यूल की सफलतापूर्वक सॉफ्टलैंडिग के कठिन कार्य को पूरा करते हुए भारत ने इतिहास रच दिया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहन्सबर्ग से देश की 140 करोड़ जनता के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। प्रधानमंत्री ने इस अविस्मरणीय व नए भारत के उदय पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के वैज्ञानिकों सहित देशवासियोंको बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि ये क्षण सभी भारतीयों के लिए गौरवान्वित करने वाला है।
इस उपलक्ष पर गांधी चौक हमीरपुर में इस ऐतिहासिक पल को त्यौहार की तरह मनाया गया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष  आदर्शकांत, महामंत्री  सुरेश सोनी, महामंत्री  राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, मंडल प्रवक्ता  विक्रम वनयाल जी, सचिव जोगिंदर जी, उपाध्यक्ष  संदीप भारद्वाज, मैडम सुमन कपिल , नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज मिन्हास , पार्षद तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

[covid-data]