हिमाचल पर आई आपदा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास सराहनीय : देशराज शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा ने आज यहां जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई इस आपदा में केंद्र सरकार ने मरहम का काम किया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से से मिलकर केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने बाढ़ ग्रसित 6000 घरों को बनाने के मंजूरी दी है। इससे पहले 5000 घरों की मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। इसके लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने केंद्रीय मंत्रियों का आभार प्रकट किया है। केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने प्रदेश का दौरा कर प्रदेश के हाल देखकर केंद्र में हिमाचल की पर भी करते हुए 6000 घरों के बनाने के मंजूरी स्वीकृत करवा कर यह साबित कर दिया है कि जिस तरह कोरोना काल में भी उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं इस तरह उन्होंने आपदा किस घड़ी में भी प्रदेश के हितों का केंद्र में पक्ष रखकर हिमाचल को राहत प्रदान करवाई है। साथ ही उन लोगों को भी आईना दिखाता है कि जो लोग सांसदों को पूछ रहे थे कि संसद सदस्य क्या कर रहे हैं? अनुराग ठाकुर दिन-रात प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित के लिए केंद्र में हिमाचल के बाद बुलंद करते रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश व बाढ़ के चलते जान-माल और आधारभूत ढांचा का बहुत नुकसान हुआ है। सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट के दौरान उनके मंत्रालय के तहत आने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़कों के बारिश में बह जाने का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने निवेदन किया कि हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में जो सड़कें बाढ़ के कारण बह गई हैं, उनके पुनर्निर्माण का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए, जिससे लोगों का आने जाने की समस्या समाप्त हो व सामान्य जनजीवन पहले की तरह बहाल हो। अनुराग ने ग्रामीण विकास मंत्री से 2,700 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग रखी गई है, जिसे उन्होंने तत्काल सहर्ष स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हिमाचल में बारिश-बाढ़ प्रभावित पात्रों को घर बना कर दिया जा सके, इस विषय पर भी व्यापक चर्चा हुई है। गौर रहे कि पिछले नौ वर्षों में हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15,331 घरों का निर्माण हुआ है।

[covid-data]