
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने मंगलवार को टाउन हॉल हमीपुर में रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधे। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला, प्रदेश की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रही। कार्यक्रम की प्रभारी प्रेम चौहान की अगुआई में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। हाउन हॉल हमीरपुर में सफाई कर्मचारियों को एकत्र कर यहां पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस मौके भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी वीना सिंह, हमीरपुर जिलाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल हमीरपुर अध्यक्ष सुमन कपिल, महामंत्री नीरू मिश्रा, नीना ठाकुर और राजेश्वरी, जिला महामंत्री अनिता गथानिया मौजूद रही।
कार्यक्रम की प्रभारी प्रेम चौहान ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लोगों के साथ हर सुख दुख में साथ है। रक्षा बंधन पर्व के सिलसिले में समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। यह पर्व रक्षा के विश्वास का पर्व है। सफाई कर्मचारियों को रक्षा का सूत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांधा है।