ब्लू स्टार स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :-  देश के अग्रणी व प्रतिष्ठित ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों जैसे बैडमिंटन, खेल कूद क्रियाएं करवाई गई। बच्चों को इनडोर स्टेडियम का भ्रमण करवाया गया ओर कोच की अध्यक्षता की अध्यक्षता में संबधित खेलों के नियमों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया।

सभी बच्चो ने इसमें अपनी रुचि दिखाई और बढ़ चढ़कर भाग लिया। विभिन्न खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉक्टर सुमन लता जी ने कहा कि है खेल एक व्यायाम है जिससे मनुष्य का शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है। पढ़ाई के साथ -साथ बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए खेल भी अति महत्त्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विकास दीक्षित भी मौजूद रहे।

[covid-data]