ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल में संस्कृत दिवस का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल में विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया । समय-समय पर ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तरह-तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं जिसके अंतर्गत कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत गाने से की गई । इसके बाद श्लोक उच्चारण ,संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई।
बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संस्कृत अध्यापक अरुण लाल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत ऐतिहासिकता की दृष्टि से संसार की सभी भाषाओं की जननी है । यह केवल भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की प्राचीनतम व श्रेष्ठतम भाषा मानी जाती है। इसी उद्देश्य के अंतर्गत संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कालिदास , भ्र्र्तृहरि, वाल्मीकि , पाणिनि टीम शामिल थी। यह प्रतियोगिता चार चरणों में करवाई गई। प्रतिभागियों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए। जिसमें पाणिनि टीम विजेता रही। अंत में स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह और प्रिंसिपल डायरेक्टर पूजा मिन्हास ने विजेताओं को पुरस्कार से पुरस्कृत किया और प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए स्कूल के बाकी बच्चों को ऐसी गतिविधियों फमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया ।

[covid-data]