न्यायालय में चले मुकदमे से बरी हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

संवाददाता, चंबा

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित 39 लोगों को गुरुवार को डलहौजी न्यायालय में चल रहे एक मामले में बाइज्जत बरी कर दिया गया।

इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि वर्ष 2017 में विस चुनाव के दौरान भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के कारण उन पर एक झूठा मुकदमा दायर किया था। इसमें माननीय न्यायालय ने उन्हें और अन्य 39 नामजदों को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर तो उन्हें हमेशा ही भरोसा रहा है और उसी के चलते आज सत्य की जीत हुई है।

[covid-data]