
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केन्द्रीय मन्त्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से समाजसेवी संस्था प्रयास सोसाइटी की लम्बलू शाखा के तत्वधान में लम्बलू में 30 सितम्बर 2023 को विश्व प्रख्यात टाटा मेमोरियल केन्सर हस्पताल मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल महिलाओं में होने बाले विभिन्न प्रकार के कैंसर की निशुल्क जांच करेगी।अतः क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं।ज्ञात रहे कैंसर एक ऐसा रोग है जब तक यह उजागर होता है तब तक यह अपनी अंतिम स्टेज तक पहुंच चुका होता है। परिणामस्वरूप यह अधिकतर जानलेवा बन जाता है।प्रारम्भिक अवस्था मे इस रोग का पता लगने पर रोगी की जान बचाई जा सकती है। स्थानीय इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और संस्था मुख्यालय का आभार व्यक्त किया है जिनके कारण सोसायटी द्वारा समय समय पर चलाए जाने बाले जनकल्याण कार्यक्रमों में लम्बलू क्षेत्र को शामिल किया जाता है।